1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. RSS District Ghosh chief murder

आरएसएस के जिला घोष प्रमुख की भाई की हत्या

RSS
रतलाम (मध्यप्रदेश)। रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम कमेड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला घोष प्रमुख संजय पाटीदार के 36 वर्षीय भाई हिम्मत पाटीदार की कथित रूप से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
 
रतलाम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि ग्राम कमेड़ निवासी हिम्मत पाटीदार की लाश उनके परिजन को आज सुबह उनके खेत में मिली। उनका गला रेता हुआ और चेहरा जला हुआ था। वे मंगलवार रात अपने खेत में सिंचाई करने गए थे। 
 
उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल से पुलिस को एक टार्च मिली, जबकि हिम्मत की मोटरसाइकल शव से 10 मीटर दूरी पर पड़ी थी।
 
शर्मा ने बताया कि मामले में हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस को कुछ सुराग मिले है, जिनसे जल्द ही इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।
अगला लेख
कमला हैरिस बनीं राष्ट्रपति पद की दावेदार, 24 घंटे में जुटाए 10 लाख डॉलर