सम्बंधित जानकारी
- राजनीति में एंट्री नहीं करेंगे रजनीकांत, जानिए वजह
- रेलवे ट्रेक पर मिला कर्नाटक विधान परिषद के डिप्टी स्पीकर धर्मे गौड़ा का शव
- असम सरकार ने सभी सरकारी मदरसों को बंद करने वाला विधेयक किया पेश
- तिरुवनंतपुरम की 21 वर्षीय आर्या बनीं भारत की सबसे कम उम्र की मेयर
- जम्मू शहर से हथगोलों समेत पकड़ा गया लश्कर आतंकी
राजद का नीतीश को ऑफर, तेजस्वी को सीएम बनाओ, हम आपको पीएम केंडिडेट बनाएंगे
पटना। भाजपा और जदयू में तनातनी की खबरों के बीच लालू यादव की राजद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक दिलचस्प ऑफर दिया है। राजद ने नीतीश से कहा है कि अगर वे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार हो जाते हैं तो राजद उन्हें प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में प्रोजेक्ट करने सकती है।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा स्पीकर उदय नारायण चौधरी ने कहा है कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को सीएम बना दें, तो पार्टी उनको 2024 में प्रधानमंत्री के लिए समर्थन देगी।
#WATCH BJP doesn't like smaller parties & wants to destroy their entity. BJP wants JD(U) to quit NDA. We appeal to Nitish Kumar to leave NDA, join Mahagathbandhan, & make Tejashwi Yadav the CM. He should enter national politics & lead the opposition: RJD's Uday Narayan Choudhary pic.twitter.com/NRSBevIVqi
— ANI (@ANI) December 29, 2020
चौधरी के इस ऑफर से बिहार की सियासत गरमा गई है। दरअसल, 3 दिन पहले बिहार में सियासी हलचल मच गई थी, जब जेडीयू की कमान नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह के हाथों में दे दी थी।
इससे पहले भाजपा ने अरूणाचल में जदयू के 7 में से 6 विधायकों को पार्टी में शामिल कर अपनी सहयोगी को बड़ा झटका दिया था। इसके बाद बिहार में भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय पासवान ने नीतीश की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उनसे गृह मंत्रालय छोड़ने की मांग की थी।
