सम्बंधित जानकारी
- लालू का नीतीश पर पलटवार, हम काहे किसी को गोली मारेंगे, अपने आप ही मर जाओगे...
- कांग्रेस नेता पर लालू की टिप्पणी का नीतीश के करीबी सहयोगी ने दिया यह जवाब...
- कांग्रेस ने राजद से बनाई दूरी, बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
- तेजप्रताप यादव की खुली चुनौती! उपचुनाव में उतारा अपना उम्मीदवार
- RJD के कुछ लोगों ने लालू यादव को बनाया बंधक, तेजप्रताप ने लगाया बड़ा आरोप
नहीं चला लालू यादव का जादू, बिहार में राजद नहीं जीत पाई एक भी सीट
पटना। बिहार उपचुनाव में लालू यादव का जादू नहीं चल पाया। राष्ट्रीय जनता दल एक भी सीट नहीं जीत पाया। हालांकि मतगणना के शुरुआती में दौर में राजद को तारापुर सीट से जीत की उम्मीद थी।
उपचुनाव में बिहार की कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीट पर जेडीयू का कब्जा बरकरार रहा, वहीं तारापुर सीट पर भी जेडीयू ने जीत दर्ज की। तारापुर में 26वें राउंड की गिनती में जदयू को 70 हजार 45 और राजद को 68 हजार 323 मत मिले।
कुशेश्वर स्थान सीट पर जेडीयू के अमन भूषण हजारी 12 हजार 698 मतों से विजेता घोषित किए गए। 23वें व अंतिम राउंड की गिनती में जदयू को 59 हजार 882 और राजद को 47 हजार 184 मत मिले।
उल्लेखनीय है कि उपचुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव ने लंबे समय बाद तारापुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। लालू को सुनने के लिए इस सभा में काफी भीड़ जुटी थी।
