मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rape with girl in Madarasa
Written By
Last Modified: ठाणे , शनिवार, 18 नवंबर 2017 (14:59 IST)

मदरसे में शिक्षक ने किया नाबालिग से किया बलात्कार

मदरसे में शिक्षक ने किया नाबालिग से किया बलात्कार - Rape with girl in Madarasa
ठाणे। एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में समीपवर्ती मुंब्रा इलाके के एक मदरसे में एक शिक्षक ने पांच वर्षीय एक बच्ची के साथ बार-बार बलात्कार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
मुंब्रा थाने के इंस्पेक्टर सीएम मुजवार ने बताया कि बिहार के रहने वाले 35 वर्षीय आरोपी ने पिछले सप्ताह कथित तौर पर कई बार लड़की का बलात्कार किया। उसे कल रात गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी अरबी भाषा का शिक्षक है जिसने 15 दिन पहले ही मदरसे में पढ़ाना शुरू किया था।
 
पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि लड़की ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया जिसके बाद शुक्रवार शाम मुंब्रा थाने में एक शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि 12 साल से कम उम्र की लड़की के साथ बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पोस्को) कानून 2012 के संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
मोदी ही चीन के सामने खड़े होने वाले दुनिया के अकेले नेता