सम्बंधित जानकारी
- कर्नाटक में मांडया में बड़ा बस हादसा, 25 की मौत
- शिक्षिका पर स्कूल संचालक रखता था बुरी नजर, नौकरी छोड़ी तो फेंका तेजाब...
- ऐश्वर्या से सुलह के मूड में नहीं तेज प्रताप यादव, तलाक के फैसले पर अडिग
- जम्मू कश्मीर में हिज्बुल, लश्कर के 6 आतंकवादी ढेर, बुखारी हत्याकांड का वांछित भी शामिल
- काशी की तरह मथुरा में भी धूमधाम से मनाई गई देव दिवाली
छात्रों को ले जा रही बस में लगी आग, 40 छात्र बाल-बाल बचे
रंगिया (असम)। असम के सोनितपुर में एक संस्थान के कम से कम 40 छात्र शनिवार को उस वक्त बाल-बाल बच गए, जब उन्हें लेकर जा रही बस में अचानक आग लग गई। लेकिन वे वक्त रहते उसमें से निकलने में कामयाब रहे। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि सोनितपुर जिले के रोवता के सेरेगा फाउंडेशन जूनियर अकादमी के छात्र जिस बस में सवार थे, उसमें गोरेश्वर के निकट किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से आग लग गई थी। छात्र सुरक्षित बस से निकल गए।
पुलिस ने कहा कि 7 छात्रों को मामूली चोट आई है। ये छात्र भारत-भूटान सीमा के पास पिकनिक के लिए बागमती जा रहे थे। पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद इंजन में लगी आग पर काबू पाया गया। (भाषा)
