सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली शाहबाद डेरी मर्डर केस में साहिल ने किए कई खुलासे, हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद
- karnataka के चामराजनगर में वायुसेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित
- फिर गर्माई महाराष्ट्र की सियासत : NCP चीफ शरद पवार की CM एकनाथ शिंदे से मुलाकात, आखिर क्या हुई बात?
- भाजपा विधायक की समुद्र में छलांग, 4 में से 3 युवकों की बचाई जान
- केरल में कन्नूर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में लगी आग
छत्तीसगढ़ में हनुमान जी पर सियासत, कांग्रेस भी राम की भक्ति में लीन
Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में 2023 के अंत में होने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही कमर कस ली है। चुनाव से पहले दोनों ही दल राम जी और हनुमान जी की शरण में जाते दिख रहे हैं। सीएम बघेल ने माता कौशल्या को छत्तीसगढ़ की बेटी और राम को भानजा बताया।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ में 3 दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा से हुई। सभी को हनुमान चालीसा की प्रति भी बांटी गई।
सीएम बघेल ने कहा है कि भगवान श्री राम ने अपने वनवास के 10 साल छत्तीसगढ़ में गुजारे। इस दौरान भगवान श्री राम ने कितनी कठिनाई झेली पर अपनी मर्यादा नहीं खोई। भगवान राम जब वन गए तो मर्यादा पुरूषोत्तम बन गए। उनके इस चरित्र निर्माण में छत्तीसगढ़ का भी अंश है।
हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में आए नंदकुमार साय ने छत्तीसगढ़ में राम राज्य की बात कही। उन्होंने भूपेश बघेल को सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री करार दिया और राम को सबका बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार रामायण महोत्सव हो रहा है।माता कौशल्या छत्तीसगढ़ की बेटी हैं और प्रभु राम हमारे भांजे हैं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 1, 2023
इसीलिए हमारे भांजे उम्र में कितने भी छोटे हों, हम उनके पैर छूते हैं।#Ramayan_Mahotsav_CG pic.twitter.com/t19Fv0vaO1
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक चुनाव में हनुमान जी और बजरंग दल विवाद के बाद से ही भाजपा भी छत्तीसगढ़ में हनुमान चालीसा का पाठ कर रही है। लगभग सभी बड़े भाजपा नेता राज्य में हनुमान चालीसा का पाठ कर चुके हैं। अब कर्नाटक चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस ने भी हनुमान जी पर राजनीति शुरू कर दी है।
