sawan somwar
Mon, 10 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rain alert in Gujrat

गुजरात में भारी वर्षा की चेतावनी

Gujrat
गांधीनगर। गुजरात में जारी मध्यम से भारी वर्षा के दौर के बीच पिछले 24 घंटों में भी राज्य में कई स्थानों पर बरसात हुई जबकि अगले 24 घंटे के दौरान भी राज्य के दक्षिणी हिस्सों में इस तरह की वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
 
दक्षिणी गुजरात तथा आसपास ऊपरी वातावरण में बने निम्न दबाव के एक क्षेत्र के चलते आज सुबह 7 बजे समाप्त हुए 24 घंटे में 33 में से 26 जिलों के 113 तालुका में बरसात हुई। इसमें सर्वाधिक 87 मिमी गिर सोमनाथ जिले के तलाला में दर्ज की गई। कई अन्य स्थानों पर भी 50 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई।
 
सोमवार शाम छह बजे तक 25 तालुका में वर्षा हुई है जिसमें सर्वाधिक 47 मिमी भावनगर के उमराला में दर्ज की गई।
 
उल्लेखनीय है कि राज्य में इस वर्ष अब तक मानसून के सालाना औसत से कही अधिक 109.37 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मोदी करेंगे आर्थिक हालात की समीक्षा