सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. raids in mumbai, 11 people arrest
Written By
Last Modified: मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (00:43 IST)

मुंबई में बार में छापेमारी, 11 लोग गिरफ्तार, 17 महिलाओं को कराया मुक्त

मुंबई में बार में छापेमारी, 11 लोग गिरफ्तार, 17 महिलाओं को कराया मुक्त - raids in mumbai, 11 people arrest
मुंबई। मुंबई अपराध शाखा की सामाजिक सेवा इकाई ने अंधेरी स्थित एक बार पर छापा मारा और 11 लोगों को गिरफ्तार किया व 17 महिलाओं को मुक्त कराया। सूचना मिली थी कि बार में महिलाओं से डांस करवाया जाता है। छापेमारी से सतर्क करने के लिए एक उन्नत इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम स्थापित किया गया था।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि छापेमारी रविवार की रात को हुई और बार की दीवार को तोड़ा गया जिनमें महिलाओं को छिपाकर रखा गया था। उन्होंने बताया, सूचना मिली थी कि बार में महिलाओं से डांस करवाया जाता है।

किसी भी छापेमारी से अंदर लोगों को सतर्क करने के लिए बार के पास एक उन्नत इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम स्थापित किया गया था। हमें एक बेसमेंट मिला है जिसमें बेड और एयर कंडीशनर लगा हुआ है। अंधेरी थाने में मामला दर्ज किया गया है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
आतंक के पर्याय काले पन्नों में सिमटे, काशी दे रही है अपने गौरव को नई भव्यता : मोदी