1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Pushkar Singh Dhami opened the treasury for development schemes

उत्तराखंड में विकास योजनाओं के लिए पुष्कर सिंह धामी ने खोला खजाना

Uttarakhand
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को कई सौगातें दीं। सीएम धामी ने अमृत 2.0 योजना के तहत नगर निगम हरिद्वार के वार्ड नं. 59 सीतापुर सरोवर में वाटर बॉडी रिजुविनेशन योजना के लिए 1.68 करोड रुपए, सिंचाई विभाग के तहत विकासखण्ड रायपुर बांदल नदी में नहर के शीर्ष पर जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए 2.19 करोड़ रुपए, बीजापुर नहर के हैड का सुदृढीकरण और आधुनिकीकरण के लिए 5.00 करोड रुपए और उत्तराखंड पेयजल निगम के अन्तर्गत लोहाघाट टाउन पम्पिंग पेयजल योजना के लिए 84.45 करोड रुपए की धनराशि को मंजूरी दे दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय बालक छात्रावास कण्डोली देहरादून में अनुरक्षण कार्य के लिए 46.56 लाख रुपए, राजा बाबू पब्लिक इण्टर कॉलेज आसफग्रान्ट हरिद्वार को हाईस्कूल (कक्षा 09 से 10) के लिए 2.00 लाख रुपए तथा इण्टरमीडिएट (कक्षा 11 से 12 तक) के लिए 3.00 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।

हर्ष पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, मूलदासपुर माजरा, हरिद्वार को प्रोत्साहन धनराशि के रूप में 1 लाख रुपए प्रतिवर्ष की आवर्तक सहायता अनुदान/टोकन अनुदान की स्वीकृति प्रदान किए जाने की मंजूरी दी है।
अगला लेख
Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी