मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. muharram
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 13 अगस्त 2021 (09:01 IST)

कर्नाटक में मुहर्रम पर जुलूस की अनुमति नहीं, गणेश पंडाल सजाने पर भी रोक

कर्नाटक में मुहर्रम पर जुलूस की अनुमति नहीं, गणेश पंडाल सजाने पर भी रोक | muharram
बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर राज्य में मुहर्रम के जुलूस पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। प्रतिबंध की अवधि 12 से 20 अगस्त तक रहेगी। सरकार ने मुहर्रम के अलावा गणेश चतुर्थी के दौरान भी पंडाल सजाने पर रोक लगा दी है। 6 अगस्त के बाद कर्नाटक में आंशिक रूप से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। यात्रा को लेकर भी सरकार ने नियम जारी किए हैं।

 
सरकार के नियम के अनुसार मस्जिद के अलावा कहीं भी प्रार्थना सभा की अनुमति नहीं होगी। बगैर छुए अलम/पंजा और ताजिया को दूर से देख सकेंगे। मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। गणेश चतुर्थी पर भी पाबंदियां कई नियम जारी किए हैं। सरकार ने त्योहार के दौरान पंडाल सजाने की अनुमति नहीं दी है। सरकारी आदेश में कहा गया है, गणेश इसे सादगी से मनाया जाएगा। गणेश प्रतिमा लाने और विसर्जन के दौरान जुलूस/मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। गणेश गौरी प्रतिमाओं को केवल तय जगहों पर ही विसर्जित किया जा सकेगा। गणेश मंदिरों को प्रतिदिन सैनिटाइज करने की भी बात कही गई है।
ये भी पढ़ें
कुलगाम में BSF के काफिले पर आतंकियों का हमला, 1 आतंकी को मार गिराया