सम्बंधित जानकारी
- न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे विमान को बम की धमकी, फ्लाइट को रोम की ओर किया डायवर्ट
- पहली बार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची विमान यात्रियों की संख्या, विमानन मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े
- दिल्ली की एयर क्वालिटी बेहद खतरनाक, 100 फ्लाइट्स देरी से पहुंचीं
- रविवार को फिर मिली 50 उड़ानों में बम की धमकी, 14 दिनों में 350 से ज्यादा धमकियां
- शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्ली में एक आरोपी गिरफ्तार
विमान में एयर होस्टेस से की छेड़छाड़, नशे में धुत यात्री को लिया हिरासत में
Air hostess molestation case : महाराष्ट्र में दिल्ली-शिरडी उड़ान के दौरान शराब के नशे में धुत एक पुरुष यात्री ने एयर होस्टेस से छेड़छाड़ की। इंडिगो के विमान के शुक्रवार दोपहर शिरडी हवाई अड्डे पर उतरने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्री ने विमान के शौचालय के पास एयर होस्टेस को गलत तरीके से छुआ। यात्री को थाने ले जाया गया जहां छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया। आरोपी यात्री की चिकित्सा जांच में पुष्टि हुई कि उसने शराब पी रखी थी। आरोपी को पुलिस ने नोटिस भी थमाया।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इंडिगो के विमान के शुक्रवार दोपहर शिरडी हवाई अड्डे पर उतरने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्री ने विमान के शौचालय के पास एयर होस्टेस को गलत तरीके से छुआ। अधिकारियों ने कहा कि एयर होस्टेस ने इस बारे में चालक दल के प्रबंधक को जानकारी दी, जिसने विमान के शिरडी हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सुरक्षाकर्मियों को घटना से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि यात्री को हिरासत में ले लिया गया और राहाता थाने ले जाया गया जहां छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया। आरोपी यात्री की चिकित्सा जांच में पुष्टि हुई कि उसने शराब पी रखी थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को राहाता पुलिस ने नोटिस भी थमाया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
