सम्बंधित जानकारी
- ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो शासन के आख़िरी दिनों की कहानी- विवेचना
- Corona ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर, कर्ज की देनदारी में मांगी छूट
- LoC पर पाक की ओर से घुसपैठ की साजिश, भारतीय सेना पूरी तरह तैयार
- बड़ी खबर, कश्मीर में आतंकी भेजना चाहते हैं तुर्की के राष्ट्रपति
- कश्मीर निकाय चुनाव में किस्मत आजमा रही है एक और पाकिस्तानी बहू
Pakistan | पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी अग्रिम चौकियों तथा गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की तथा मोर्टार से गोले दागे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी देते कहा कि सीमा पर 'बिना किसी उकसावे के' गोलीबारी की गई तथा मोर्टार से गोले दागे गए जिसका भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट पर पुंछ के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी तथा मोर्टार से गोलाबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया तथा बाद में पाकिस्तान ने 4 बजे से जिले के कस्बा तथा किरनी सेक्टर में अग्रिम इलाकों में गोलाबारी की।
प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया तथा भारतीय पक्ष को किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है। इससे पहले अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी अग्रिम चौकियों तथा गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। हीरानगर सेक्टर के पानसर सीमा चौकी क्षेत्र में सीमापार से शुक्रवार रात करीब 9 बजकर 50 मिनट पर गोलीबारी शुरू हुई,
हालांकि इस गोलीबारी का सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने माकूल जवाब दिया।
तड़के 3 बजकर 35 मिनट तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी, लेकिन भारतीय पक्ष में किसी तरह की क्षति की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरनाम और करोल कृष्णा सीमा चौकी क्षेत्रों में भी कुछ मिनट तक गोलीबारी की। (भाषा)
