1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. offline board exams in maharashtra

बड़ी खबर, महाराष्ट्र में ऑफलाइन होंगी बोर्ड परीक्षाएं

maharashtra
औरंगाबाद/मुंबई। महाराष्ट्र राज्य शिक्षा बोर्ड ने घोषणा की है कि 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित होंगी। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 मार्च और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 04 मार्च से शुरू होंगी।
 
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने शुक्रवार को घोषणा की है कि इस बार स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी एजुकेशन की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी।
 
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि बारहवीं कक्षा की प्रैक्टीकल परीक्षाएं 14 फरवरी से 04 मार्च तक आयोजित की जाएंगी, जबकि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 25 फरवरी से 14 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
 
गोसावे ने कहा कि परीक्षाएं ऑफ़लाइन आयोजित होंगी क्योंकि विद्यार्थियों को कोरेाना का टीका लगाया जा रहा है। हम आशा करते हैं कि परीक्षाएं इस बार तय समय पर ही होंगी। इस वर्ष 10वीं कक्षा के लिए 16.19 लाख विद्यार्थी और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए 14.65 लाख छात्र परीक्षाएं देने के लिए योग्य होंगे।
अगला लेख
बाकायदा माफीनामा लिखकर हुई हरक सिंह रावत की कांग्रेस में एंट्री