1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mumbai rape case victim dies
Written By
Last Updated : शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (14:05 IST)

मुंबई रेप पीड़िता की इलाज के दौरान मौत, दुष्कर्म के बाद हुई थीं बर्बरता की शिकार

Mumbai rape case
मुंबई। मुंबई के उपनगरीय इलाके साकीनाका में बलात्कार और निजी अंगों में लोहे की छड़ डालने की वीभत्सता का शिकार बनी 34 महिला महिला ने यहां नगरपालिका के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार तड़के दम तोड़ दिया।
 
पुलिस ने बताया कि महिला के निजी अंगों में गंभीर चोटें आईं थी और हादसे में उसका बहुत खून बह गया था। एक अधिकारी ने बताया कि वह शुक्रवार तड़के से राजावाड़ी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही थी। महिला से बलात्कार के बाद और छड़ से निर्ममता से उसपर हमला करने के बाद आरोपी ने उसपर चाकू से भी वार किया।
 
अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार तड़के सामने आया था जब पुलिस को साकीनाका में खैरानी रोड पर एक शख्स के एक महिला पर हमला करने के बारे में फोन आया था। पुलिस मौके पर पहुंची जहां उसने महिला को खून से सना हुआ पाया जिसके बाद उसे राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
जांच के दौरान, सामने आया कि सड़क किनारे खड़े एक टैंपो के भीतर महिला से बलात्कार किया गया और उसके शरीर एवं निजी अंगों पर लोहे की छड़ से निर्ममता से वार किया गया। साथ ही बताया कि पुलिस को टैंपो में खून के निशान भी मिले।

mgid

इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की है जो वीडियो में टैंपो से बाहर निकलता दिख रहा है। पुलिस ने बाद में मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

aniview

ये भी पढ़ें
गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने पद छोड़ा, इन बड़ी खबरों पर आज सबकी नजर...