सम्बंधित जानकारी
- आधी रात को भाजपा में आए, सीएम सावंत ने बनाया मंत्री
- गुजरात से पीएम मोदी के चुनाव लड़ने की संभावना कम, गुजरात भाजपा ने की थी यह मांग
- गोवा में आधी रात को सियासी ड्रामा, भाजपा में हुआ एमजीपी का विलय
- टिकटों के ऐलान के साथ बीजेपी और कांग्रेस में खुलकर सामने आई अंतर्कलह, डैमेज कंट्रोल के लिए दिग्गज उतरे मैदान में
- दिग्विजय की उम्मीदवारी के बाद इंदौर सीट से फिर चला सिंधिया का नाम
आप से निलंबित सांसद हरिंदर सिंह खालसा भाजपा में शामिल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से निलंबित किए गए पंजाब के सांसद हरिंदर सिंह खालसा बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए। फतेहगढ़ साहिब से सांसद खालसा केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।
अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से ताल्लुक रखने वाले खालसा ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर 2014 का लोकसभा चुनाव जीता था। हालांकि 2015 में उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।
उन्होंने पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। भाजपा का पंजाब में शिअद के साथ गठबंधन है और वह राज्य में 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
