सम्बंधित जानकारी
- पुलवामा में भारतीय सेना का ऑपरेशन खत्म, ब्रिगेडियर, DIG, ले. कर्नल को गोली लगी, 3 आतंकी ढेर
- मसूद अजहर का दायां हाथ पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड गाजी रशीद था आईईडी ब्लास्ट में एक्सपर्ट, आतंकियों को देता था ट्रेनिंग
- पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को सादर समर्पित रचना- मातृभूमि
- पुलवामा हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के लोग दहशत में, जम्मू में कर्फ्यू जारी (फोटो)
- तोपों और मिसाइलों से तबाह होंगे सीमापार दुश्मनों के आतंकी अड्डे...
Morari Bapu। संत मोरारी बापू पुलवामा हमले के शहीदों के परिवार को एक-एक लाख की करेंगे मदद
लखनऊ। पुलवामा हमले ने संतों को भी उद्वेलित कर दिया है। इसी श्रृंखला में आध्यात्मिक गुरु संत मोरारी बापू ने हाल में हुए आतंकवादी हमले पर दु:ख जाहिर करते हुए इसमें शहीद हुए जवानों के परिजन को एक-एक लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है।
मोरारी बापू ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए कायराना आतंकवादी हमले में 40 जवान शहीद हो गए। उन्होंने शहीदों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए तथा घायल हुए जवानों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
उन्होंने पुलवामा हमले की कड़ी निंदा करते हुए अपील की है कि इस पर राजनीति न हो और सारे नागरिक एकजुटता दिखाएं। उम्मीद है कि सरकार इस मामले में उचित कदम उठाएगी और जल्द से जल्द इस तरह के हमले को रोकने का उपाय ढूंढ निकालेगी।
