1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mohan Bhagwat RSS Jharkhand

RSS में महिलाओं का प्रवेश वर्जित नहीं, मोहन भागवत का बयान

Mohan Bhagwat
रांची। झारखंड में एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि महिलाओं के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में प्रवेश वर्जित नहीं है। अधिक से अधिक महिलाएं संघ कार्य सा जुड़ें ऐसी हमारी अपेक्षा है। इसके लिए राष्ट्र सेविका समिति का गठन किया गया है। इससे जुड़कर महिलाएं संघ कार्य कर सकती हैं। 
 
इसके साथ ही जितने भी अनुषंगी संगठन है सभी में महिलाएं जुड़कर पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर सकती हैं। भागवत ने कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र है। इसे किसी के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं। 
 
यहां के मुसलमान अरब से नहीं आए। यहीं के रहने वाले हैं। उनके पूर्वज भी हिन्दू ही थे। हम सबका डीएनए एक है। वे संघ कार्य से जुड़ना चाहें तो जरूर जुड़ें। शाखा आएं और हमारे कार्यों को जानें। भागवत रविवार को धनबाद महानगर के प्रमुख स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहे थे।
अगला लेख
नितिन पटेल का दर्द आया सामने, बोले- मुझे जनता के दिलों से कोई नहीं निकाल सकता