सम्बंधित जानकारी
- नीमच में फैल रहा है अवैध वायदा कारोबार, कड़ी कार्रवाई की मांग
- वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री
- के. चन्द्रशेखर राव ने फिर तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार, किसानों की कर्जमाफी हो सकती है पहला बड़ा फैसला
- नवजोत सिंह सिद्धू ने तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली जीत का श्रेय राहुल गांधी को दिया
मोबाइल की बैटरी फटने से वृद्ध की मौत
चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में मोबाइल की बैटरी फट जाने से एक वृद्ध की मौत हो गई है।
कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि बीती रात क्षेत्र के ग्राम नेतावल निवासी 65 वर्षीय किशोरसिंह अपने कुर्ते की जेब में मोबाइल रखकर सोया हुआ था कि रात 2 बजे अचानक मोबाइल की बैटरी फट गई और उसमें से उठी आग उसके कपड़ों में लग गई। वृद्ध की चीखें सुनकर परिजनों ने आग बुझाई लेकिन तब तक वृद्ध बुरी तरह जल चुका था।
जिला अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव को उसके परिजनो को सौंप दिया गया। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। (वार्ता)
