1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Man dies while trying to save eagle's life

चील को बचाने में गई शख्स की जान, गंभीर रूप से घायल ड्राइवर की भी मौत

eagle
मुंबई में बांद्रा वर्ली सी लिंक पर दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पशु-पक्षियों को लेकर बहुत ही संवेदनशील रहने वाले एक शख्‍स की चील को बचाने के प्रयास में मौत हो गई, जबकि उसके ड्राइवर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

खबरों के अनुसार, मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर पशु-पक्षियों को लेकर संवेदनशील रहने वाले शख्‍स की कार से एक चील घायल हो गई थी। इसी बीच उन्‍होंने चील को बचाने के लिए अपने ड्राइवर से कार रुकवाई और वे दोनों कार से नीचे उतरे ही थे कि तभी दूसरी लेन में आ रही एक टैक्सी ने जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे शख्‍स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उसके ड्राइवर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि खबरों के अनुसार घटना पुरानी बताई जा रही है। मामले का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
अगला लेख
पंजा‍ब में परिवहन मंत्री का 'जानलेवा' स्टंट, हो सकती है कार्रवाई...