सोमवार, 30 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. major road accident in noida
Written By
Last Modified: बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (17:34 IST)

UP के नोएडा में बड़ा हादसा, कार सवार ने 7 लोगों को रौंदा, 4 की हालत गंभीर

UP के नोएडा में बड़ा हादसा, कार सवार ने 7 लोगों को रौंदा, 4 की हालत गंभीर - major road accident in noida
उत्तर प्रदेश के नोएडा से सड़क दुर्घटना की एक दर्दनाक घटना सामने आई है।कार सवार ने अपने वाहन की रफ्तार से 7 लोगों को रौंद दिया। घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस, चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

खबरों के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात को नोएडा के सेक्टर 113 क्षेत्र में घटी है। 4 घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जबकि 7 लोगों की मौत हो गई है।

कार चालक ने सबसे पहले बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया। वहां लोगों का हंगामा बढ़ा तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई। इसकी चपेट में आइसक्रीम का ठेला आया। इसके बाद बेलगाम कार ने एक दूसरी कार को टक्कर मारी, जिसमें दंपति सवार थे।

खबरों के अनुसार, चालक शराब के नशे में धुत था, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। साथ ही कार के नंबर के आधार पर मालिक की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें
Hyundai Creta और i20 कितनी सुरक्षित? जानिए सेफ्टी टेस्ट में मिले कितने नंबर?