1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Maharashtra SSC Result 2021:

Maharashtra SSC Result 2021: महाराष्‍ट्र बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित

Maharashtra
मुंबई। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणाम result.mh-ssc.ac.in पर देखे जा सकते हैं।
 
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) के अध्यक्ष दिनकर पाटिल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में SSC परिणाम 2021 की घोषणा की।
 
महाराष्ट्र में इस साल, 957 छात्रों ने 100% अंक प्राप्त किए हैं। महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2021 में कुल 1,04,633 छात्रों ने इस वर्ष 90% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
 
कोंकण ने शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। पुणे संभाग में 99.93% उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया। नागपुर क्षेत्र में सबसे कम पास प्रतिशत 99.84 प्रतिशत दर्ज किया गया है।