सम्बंधित जानकारी
- शिवराज सरकार को हटाने के लिए 5 क्विंटल मिर्ची का यज्ञ
- 550वां प्रकाश पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान जाएगा सिख जत्था
- राम मंदिर निर्माण के लिए जल्द संसद में विधेयक लाए केंद्र सरकार : बाबा रामदेव
- फेसबुक से युवाओं को आतंकी बनने के लिए प्रेरित करने वाली महिला गिरफ्तार
- भगवान राम की जन्मस्थली नहीं बदली जा सकती : सुब्रमण्यम स्वामी
सुकमा में बारूदी सुरंग विस्फोट में एक जवान शहीद, दो घायल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक बारूदी सुरंग विस्फोट में एक पुलिस जवान शहीद हो गया तथा दो अन्य जवान घायल हो गए।
सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भेजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भेजी और एलारमड़गु गांव के बीच रविवार को नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया है तथा दो अन्य जवान घायल हो गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भेजी थाना क्षेत्र में डीआरजी के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब भेजी और एलारमड़गु गांव के मध्य जंगल में था, तभी नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में सहायक आरक्षक कर्राम दारा समेत तीन जवान घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लिए अतिरिक्त पुलिस दल रवाना किया गया तथा घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दारा की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य जवानों को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव में सुकमा जिले में प्रथम चरण में इस महीने की 12 तारीख को मतदान हुआ था।
