सम्बंधित जानकारी
- मानसून अपडेट : केरल में समय से 3 दिन पहले दस्तक देगा मानसून
- कर्नाटक में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री ने जनता का जताया आभार
- IPL स्पॉट फिक्सिंग मामला : क्रिकेटर श्रीसंत के 'बैन' पर अगस्त में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
- फ्री वाईफाई के जरिए 'कुली' ने पास की सिविल सर्विस परीक्षा...
- बेटे को डॉक्टर बनाने की थी हसरत, दिल ने दे दिया धोखा
केरल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में 3 माकपा कार्यकर्ता गिरफ्तार
कन्नूर (केरल)। पुलिस ने न्यू माहे में हाल में हुई भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के संबंध में माकपा के 3 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को शुक्रवार देर रात पुलिस ने कोझीकोड से पकड़ा और शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
केंद्रशासित माहे के पास स्थित एन्क्लेव में 7 मई को शामजी (40 साल) की हत्या 6 सदस्यों वाले एक गिरोह ने कर दी थी। यह घटना माकपा के एक स्थानीय नेता बाबू की हत्या के बाद हुई थी।
पुलिस ने बताया कि शामजी की हत्या के मामले में 8 लोग आरोपी हैं। उन्होंने बताया कि 5 अन्य फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। पुडुचेरी पुलिस ने पिछले सप्ताह बाबू की हत्या के संबंध में 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। दोहरी हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। (भाषा)
