1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. KasKasganj violence
Written By
Last Updated :कासगंज , शनिवार, 27 जनवरी 2018 (12:16 IST)

कासगंज में युवक के अंतिम संस्कार के बाद फिर भड़की हिंसा

Kasganj violence
कासगंज। उत्तरप्रदेश में कासगंज के नगर कोतवाली क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को तिरंगा यात्रा के दौरान 2 संप्रदायों के बीच पथराव एवं फायरिंग में मारे गए युवक का शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कासगंज में आज फिर हिंसा भड़क गई।

शुक्रवार को हिंसा में मृत युवक के अंतिम संस्कार के बाद फिर अचानक हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने कई स्थानों पर आग लगा दी। कई जगहों पर उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की।
 
जिलाधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि बवाल के दौरान मारे गए युवक चंदन गुप्ता का  बाकनेर स्थित काली नदी के तट पर स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतक के परिजनों को सरकार ने 5 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है।
 
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शहर में तिरंगा यात्रा के दौरान बिलराम गेट पर समुदाय विशेष के लोगों के बाद पथराव और फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक की मृत्यु हो गई तथा एक घायल हो गया था। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान कुछ अवांछनीय तत्वों ने आगजनी और तोड़फोड़ भी की थी।

mgid

 
घटना के बाद अलीगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव गुप्ता और आगरा के अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनंद को कासगंज भेजा गया था।

aniview