1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kangana Ranaut CDR case

सीडीआर मामले में आया नाम, क्या बोलीं कंगना रनौट...

Kangana Ranaut
मुंबई। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) मामले में अपना नाम लिए जाने पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौट ने कहा कि इस विवाद में उनका नाम घसीटे जाने से पहले इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।
 
इससे पहले खबर आई थी कि ठाणे की अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अभिषेक त्रिमुखे ने कहा है कि अभिनेत्री ने अधिवक्ता रिजवान सिद्दीकी से अभिनेता रितिक रोशन का मोबाइल नंबर साझा किया था।
 
इसके बाद अभिनेत्री कंगना ने बयान जारी कर कहा, 'किसी भी तरह की राय बनाने से पहले उचित जांच होनी चाहिए।'

उल्लेखनीय है कि अपनी ही पत्‍नी के कॉल रिकॉर्ड्स की जांच कराने के मामले में एक्‍टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बाद अब एक्‍टर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ और कंगना रनौत का भी नाम सामने आया है। (भाषा) 
 
अगला लेख
अखिलेश के रात्रिभोज में चाचा शिवपाल और राजा भैया