सम्बंधित जानकारी
- राजनाथ बोले, प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर सतर्क, हारी लड़ाई लड़ रहे हैं माओवादी
- सावधान, भारत के तीन शहरों की जीडीपी को आतंकवाद से बड़ा खतरा
- लश्कर आतंकियों के निशाने पर कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिर
- बलात्कार पीड़िता वकील की धमकी, योगी नहीं मिले तो कर लूंगी आत्मदाह
- सावधान, सीमा पार से आए संदेश, अमरनाथ यात्रा में खलल डाल सकते हैं आतंकी
जेएनयू के छात्र उमर खालिद को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नेता उमर खालिद ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और धमकी देने वाले ने खुद की पहचान फरार गैंगस्टर रवि पुजारी बताया है।
दलित नेता और गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि उन्हें रवि पुजारी की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिली हैं। खालिद ने कल दिल्ली पुलिस से संपर्क करके धमकी के संबंध में मामला दर्ज कराया।
पुलिस अधिकारी ने बताया है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। छात्र नेता ने कल ट्वीट करके पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। (भाषा)
