सम्बंधित जानकारी
- मौसम का ताजा अपडेट : पूर्वी और उत्तरी राज्यों में आंधी तूफान की आशंका
- मोदी बोले- चार करोड़ घरों को एक साल में मिलेगी बिजली
- प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के मद्देनजर अलगाववादी नेता नजरबंद
- जम्मू कश्मीर में शहीद झारखंड के जवान के परिजनों को दस लाख रुपए
- क्यूबा में बोइंग 737 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 100 से अधिक लोगों की मौत
जम्मू कश्मीर में बेमौसम बर्फबारी में फंसे 18 यात्रियों को बचाया गया
जम्मू। बेमौसम बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और किश्तवाड़ जिले के बीच एक जगह फंसे 18 यात्रियों को पुलिस ने त्वरित अभियान के बाद बचा लिया।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अनंतनाग से आ रहीं 6 गाड़ियां खराब मौसम के कारण बीच रास्ते में फंस गई हैं। उन्होंने कहा कि सिंथन टॉप पर शनिवार को भारी बारिश और बर्फबारी हुई थी।
उन्होंने कहा कि बर्फबारी और लगातार बारिश के कारण किश्तवाड़ की तरफ 6 गाड़ियों में जा रहे बच्चों और महिलाओं सहित 18 लोग फंस गए। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने रास्ता साफ किया और सभी 18 लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला। (भाषा)
