सम्बंधित जानकारी
- जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई, योगी का विपक्षी पार्टी पर निशाना
- झामुमो सरकार ने रांची को बना दिया कराची : मोहन यादव
- Chhattisgarh : बीजापुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर, तलाशी अभियान जारी
- राहुल गांधी के वंशज भी अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं कर पाएंगे, सांगली में गरजे अमित शाह
- BJP जहां सरकार नहीं बना सकती वहां विधायकों को ही खरीद लेती है : तेजस्वी यादव
झारखंड में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, CM सोरेन के निजी सलाहकार के घर रेड
IT raid in Jharkhand : झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शनिवार को आयकर विभाग ने रांची में बड़ी कार्रवाई की। आयकर विभाग की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार सुनील श्रीवास्तव के घर समेत कई स्थानों पर छापेमारी की।
सुनील श्रीवास्तव झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के सदस्य और पार्टी के स्टार प्रचारक भी हैं। श्रीवास्तव के यहां छापे से JMM कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग रांची में 7 और जमशेदपुर में 9 ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। हालांकि इस मामले में अब तक सीएम हेमंत सोरेन की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
झारखंड भाजपा के प्रवक्ता प्रतुश शाह देव ने कहा कि ये मोदी जी का नया भारत है, चाहे आप कितने भी बड़े पद पर हों, अगर आपके खिलाफ कोई सबूत है तो एजेंसियां कार्रवाई करती हैं। ये चुनाव का समय है, इसलिए सभी एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। चुनाव में होना भी चाहिए। किसी भी परिस्थिति में पैसे का दुरुपयोग न हो और जहां भी एजेंसियों को सबूत मिले, वह कार्रवाई करे।
उल्लेखनीय है कि झारखंड में में 13 और 20 नवंबर को 2 चरणों में मतदान होना है। राज्य में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार 11 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।#WATCH | Ranchi, Jharkhand | On Income tax department raids on the premises of Sunil Srivastava, a close aide of CM Hemant Soren, BJP Spokesperson Pratul Shah Deo says, "This is Modi ji's new India, no matter how big a position you hold, if there is any evidence against you, then… pic.twitter.com/Jc59BAeyyM
— ANI (@ANI) November 9, 2024
Edited by : Nrapendra Gupta
