1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. IPL match online batting

आईपीएल मैचों में लगा रहे थे ऑनलाइन सट्टा, 12 गिरफ्तार

IPL match
हैदराबाद। तेलंगाना में रचकोंडा स्पेशल ऑपरेशन टीम (एसओटी) ने शनिवार को आईपीएल क्रिक्रट मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने पर 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
 
खुफिया सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस के साथ एसओटी मलकाजगिरि जोन ने नाचाराम पुलिस थाने के अंतर्गत हबसीगुडा में छापे मारे और बुकी समेत 12 लोगों को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया।
 
रचकोंडा पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने बताया पुलिस ने छापे मारी के दौरान घटना स्थल से सात लाख पांच हजार नकद, एक लेपटॉप, एक टैब, एक एलसीडी टीवी और दो नोटबुक, एक कार तथा 25 मोबाइल फोन बरामद किए। (वार्ता) 
अगला लेख
भारतीय नौसेना के विमान की रूस में आपात लैंडिंग