Sun, 14 Jun 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Inter-caste marriages Odisha

ओडिशा में अंतरजातीय विवाह पर अब प्रोत्साहन राशि मिलेगी 1 लाख

Inter-caste marriages
भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देने के लिए अलग जाति में विवाह करने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को 50,000 से बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दिया है। 
 
अनुसूचित जाति/जनजाति विकास, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विकास के सचिव एस. कुमार के अनुसार प्रोत्साहन राशि दंपति के आर्थिक हालात को ध्यान में रखे बिना दी जाती है। 
 
उन्होंने बताया कि दंपति इस नकद राशि का उपयोग जमीन खरीदने या घर का सामान खरीदने के लिए कर सकते हैं। कुमार ने बताया कि राज्य सरकार ने साल 2007 में प्रोत्साहन राशि को 10,000 से बढ़ाकर 50,000 रुपए कर दिया था। (एजेंसी)
ये भी पढ़ें
फिलीपींस में पुलिस ने 13 मादक पदार्थ तस्करों को ढेर किया