1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Illegal relationship husband

पत्नी ने पति का गुप्तांग काटकर शौचालय में बहाया

Illegal relationship
जालंधर। अवैध संबंधों के शक में पत्नी अपने पति का गुप्तांग काटकर शौचालय में बहा दिया। घटना पंजाब की है। पति को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।  पुलिस के मुताबिक पति इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। 
 
 
पुलिस ने बताया कि  महिला ने बीती रात यह कदम उठाया, जब उसका पति सो रहा था। महिला को उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंधों का शक था। 
 
पुलिस के मुताबिक महिला ने पहले अपने पति को लोहे के रॉड से मारा था, जब वो सो रहा था। इस हमले के बाद महिला का पति बेहोश हो गया था। महिला ने उसके गुप्तांग को चाकू से काटकर शौचालय में बहा दिया। अधिक खून बह जाने के कारण पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर है। पति की शिकायत के बाद पत्नी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। (एजेंसियां) 
अगला लेख
मुंबई में लोकल ट्रेन में टीवी पत्रकार पर हमला