सम्बंधित जानकारी
- गिलगित-बाल्टिस्तान को लेकर पाक के आदेश पर भारत ने जताया कड़ा विरोध, उच्चायुक्त को किया तलब
- सीबीएसई के 12वीं के नतीजों में अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की बेटी अव्वल
- घुसपैठ की कोशिश नाकाम, कूपवाड़ा में 5 आतंकवादी मारे गए
- श्रीनगर में धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने पर प्रतिबंध
- सोशल: 'कश्मीरी पंडितों से मिलने क्यों नहीं जातीं प्रियंका चोपड़ा?'
कश्मीर में आईईडी विस्फोट में तीन सैनिक और एक अधिकारी घायल
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के सोपियां जिले में सोमवार को आईईडी की चपेट में आने से तीन सैनिक और एक अधिकारी घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने इस विस्फोट को उस समय अंजाम दिया जब 44 राष्ट्रीय राइफल्स का काफिला शोपियां के शुगान गांव से होकर गुजर रहा था। इसके बाद आतंकवादियों ने सैनिकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी भी की।
विस्फोटक की चपेट में आने से सेना का वाहन वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर कर आतंकवादियों की तलाशी के लिए सघन अभियान शुरू कर दिया है।
