गुरुवार, 12 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Greater Noida
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 (20:16 IST)

8वीं कक्षा के छात्र से कुकर्म करने वाला नाईजीरियाई युवक गिरफ्तार

Greater Noida
नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित जीडी गोयनका स्कूल में पढ़ने वाले 8वीं कक्षा के छात्र का यौन उत्पीड़न करने वाले नाइजीरियाई युवक को थाना कासना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
 
 
पुलिस उपाधीक्षक (ग्रेटर नोएडा) निशांक शर्मा ने बताया कि 2 माह पूर्व थाना कासना क्षेत्र स्थित जीडी गोयनका स्कूल में पढ़ने वाले 8वीं कक्षा के छात्र के साथ यौन शोषण हुआ था।

इस मामले की जांच कर रही कासना पुलिस ने शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर नाइजीरियाई मूल के युवक सैमुअल मॉरीसन को गिरफ्तार कर लिया।
 
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। उसकी गिरफ्तारी की सूचना नाइजीरिया को दी जा रही है।
ये भी पढ़ें
नितिन गडकरी बोले, दुर्घटना आशंकित स्थानों के सुधार पर खर्च होंगे 20,000 करोड़ रुपए