मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Google helmet
Written By

गूगल के पास भी नहीं है इस सवाल का जवाब...

गूगल के पास भी नहीं है इस सवाल का जवाब... - Google helmet
हेलमेट को लेकर दो पहिया वाहन चालकों का पुलिस से अकसर विवाद होता रहता है। पुलिस अकसर लोगों से आग्रह करती है कि सुरक्षा की दृष्टि से वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनना चाहिए। वहीं दूसरी ओर कई दोपहिया वाहन चालक इससे बचने का हरसंभव प्रयास करते हैं। 
 
मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि कुछ सवालों के जवाब तो गूगल के पास भी नहीं है। ट्वीट के साथ ही एक स्क्रीन शॉट भी लगाया गया है जिसमें सवाल किया गया है कि हेलमेट क्यों नहीं पहनना चाहिए, जवाब में कहा गया है कि कोई जवाब नहीं मिला। 
 
बहरहाल हेलमेट पहनने के फायदे बहुत है और सभी को इसे जरूर पहनना चाहिए। इससे आपका सिर भी सुरक्षित रहता है और आप पुलिस की चालानी कार्रवाई से भी बच जाते हैं।  
ये भी पढ़ें
भूकंप से पहले स्मार्टफोन पर आ जाएगा अलर्ट