सम्बंधित जानकारी
- एकनाथ शिंदे हटेंगे, अजित पवार मुख्यमंत्री बनेंगे, राउत का दावा
- भदोही में नाबालिग किशोरी से चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
- पटना में भारी बारिश, बिहार विधानमंडल परिसर समेत कई सरकारी दफ्तरों में भरा पानी
- West Bengal : बंगाल में BJP कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, कई पुलिसकर्मी घायल
- पंजाब-हरियाणा में पंप के जरिए निकाला जा रहा बाढ़ का पानी, प्रभावितों को हो रहा राहत सामग्री का वितरण
राजस्थान में मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे, 7 ट्रेनें रद्द
Rajasthan News : उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में एक मालगाड़ी के 2 डिब्बे शनिवार को पटरी से उतर गए। हादसे की वजह से रेल यातायात प्रभावित हुआ।
यातायात बाधित होने के कारण 7 रेलगाड़ियों का परिचालन रद्द किया गया है। गाड़ी संख्या 19735 जयपुर-मारवाड़ रेल सेवा, गाड़ी संख्या 19736 मारवाड़-जयपुर रेल सेवा, गाड़ी संख्या 22977 जयपुर-जोधपुर रेल सेवा, गाड़ी संख्या 22978 जोधपुर-जयपुर रेल सेवा, गाड़ी संख्या 09605 अजमेर-जयपुर रेल सेवा, गाड़ी संख्या 09606 जयपुर-अजमेर रेल सेवा,गाड़ी संख्या 19719 जयपुर-सूरतगढ़ रेल सेवा आज रद्द हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार जयपुर मंडल के आसलपुर जोबनेर एवं हिरनोदा स्टेशन के मध्य मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ।मालगाड़ी के दो डिब्बे रेल अवपथन से रेल यातायात प्रभावित@RailMinIndia @AshwiniVaishnaw @DarshanaJardosh @raosahebdanve @DrmAjmer @drmbikaner @DRMJaipur @DRMJodhpurNWR @A1TVOfficial @1stIndiaNews @News18Rajasthan @DDNewsRajasthan @zeerajasthan_ pic.twitter.com/K6pboDcPsS
— North Western Railway (@NWRailways) July 15, 2023
उन्होंने बताया कि रेलवे प्रशासन ने तुरंत दुर्घटना राहत गाड़ी घटनास्थल पर भेजी, शीर्ष अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं एवं पुनः यातायात चालू करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta
