1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Gangrape with model in Delhi

शर्मनाक, दिल्ली में मॉडल से गैंगरेप

Gangrape
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में मूल रूप से बिहार की रहने वाली एक मॉडल से तीन लोगों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
मॉडल ने 26 दिसंबर को पुलिस को सूचित किया था कि तीन लोगों ने एक मकान में उससे बलात्कार किया। उसने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों से 15-20 दिन पहले मिली थी और उन लोगों ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह मुंबई के एक फिल्म और टीवी निर्देशक से उसकी मुलाकात करवाएंगे।
 
वह 25 दिसंबर को उनसे एक मॉल में मिली जहां से वह उसे एक मकान में ले गए और उससे बलात्कार किया।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। (भाषा) 
अगला लेख
पाकिस्तान में हुए सुलूक से दुखी है कुलभूषण का परिवार