सम्बंधित जानकारी
- मार्गशीर्ष मास की विनायकी चतुर्थी 11 दिसंबर को, इस दिन यह गणेश गायत्री मंत्र देता है साल भर की पूजा का फल
- श्री गणेश होते हैं प्रसन्न इन 4 छोटे प्रयासों से, उन्हें ऐसे मनाएं, गुरुवार को यह उपाय अवश्य आजमाएं
- बुधवार के दिन कर लें गणेश जी के 5 उपाय, मिलेगा धन, बढ़ेगा व्यापार...सपने होंगे साकार
- मार्गशीर्ष मास की संकष्टी चतुर्थी की प्रामाणिक व्रत कथा, जानिए, किस गणेश की पूजा किस रीति से करें
- हर कार्य में अत्यंत शुभ और मंगलमयी हैं पंचमुखी गणेश, जानिए क्या है पंच कोशों का महत्व
छत्तीसगढ़ में जुताई के दौरान मिले 11वीं सदी के गणेश
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में खजुराहो के नाम से प्रसिद्ध भोरमदेव में छेरकी महल के पास खेत की जुताई के दौरान सोमवार को किसान को भगवान गणेश की प्राचीन मूर्ति मिली।
बताया गया है कि खेत में प्राचीन मूर्ति मिलने की सूचना के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मूर्ति का पंचनामा तैयार कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है, वहीं पुरातत्व विभाग रायपुर को इसकी सूचना दे गई है।
गणेश की मूर्ति के 11वीं शताब्दी में निर्माण की संभावना जताई गई है, क्योंकि इसके पहले भी खुदाई में मिली मूर्तियों के 11वीं शताब्दी में निर्माण होने की पुष्टि पुरातत्व विभाग कर चुका है। (वार्ता)
