मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. game of death
Written By
Last Updated :मुंबई , मंगलवार, 1 अगस्त 2017 (12:50 IST)

मौत का खेल! खेल खत्म यानी सब कुछ खत्म...

मौत का खेल! खेल खत्म यानी सब कुछ खत्म... - game of death
मुंबई। ऑनलाइन गेम्स का बच्चों के मन और मस्तिष्क पर किस कदर असर हो रहा है, इसके उदाहरण आए दिन देखने को मिलते हैं। इन गेम्स के चलते जहां बच्चे पढ़ाई से दूर होते जा रहे हैं, वहीं कई बार नासमझी में मौत को भी गले लगा लेते हैं। इसी तरह का एक दुखद मामला सामने आया है, जिसमें एक बच्चे ने गेम खेलते हुए अपन जान दे दे दी। 
 
एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में 14 साल के बच्चे मनप्रीत सिंह पर एक ऑनलाइन गेम का खुमार इस कदर चढ़ा कि उसने अपने अपार्टमेंट की छत से छलांग लगा दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छलांग लगाते समय वह ऑनलाइन गेम 'द ब्लू व्हेल' खेल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
इस गेम के तहत 50 दिनों का डेयर चैलेंज मैसेज सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया जा रहा है। इस चैलेंज में प्लेयर को हर रोज एक डेयर को पूरा करना होता है। डेयर को पूरा करने के बाद यूजर को प्लाइवेट ग्रुप में अपनी सेल्फी पोस्ट करनी होती है। इस गेम का आखिरी डेयर आत्महत्या है। 
 
पुलिस के सूत्रों का कहना है कि उन्हें सुसाइड वाली बात का पता आत्महत्या करने वाले युवक के दोस्त के व्हाट्सऐप ग्रुप से चला। वहीं मनप्रीत के दोस्तों का कहना है कि उसने पिछले हफ्ते स्कूल में कहा था कि वह अब सोमवार से स्कूल नहीं आएगा। 
 
शनिवार को वह अपनी बिल्डिंग के छठे फ्लोर की छत पर चढ़ गया। आसपास रहने वालों ने उसे आवाज दी, लेकिन जब तक वह कुछ कर पाते उसने छत से छलांग लगा दी। वहीं मनप्रीत की मौत के बाद उसके माता-पिता उसके अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव गए हैं। 
ये भी पढ़ें
सांसदों के वेतन बढ़ाने संबंधी मांग पर क्या बोले वरुण गांधी...