सम्बंधित जानकारी
- दंतेवाड़ा में मुठभेड़, विधायक भीमा मंडावी की हत्या करने वाला नक्सली ढेर
- पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मारे गए तीन नक्सली, एक जवान शहीद
- जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़, 2 आतंकी ढेेेर
- कश्मीर में सुरक्षाबलों का हल्ला बोल, तीन माह में मार गिराए 70 आतंकी
- कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, पांच जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर
अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने बिजबेहरा इलाके के बागेंद्र मोहल्ला में घेराबंदी करके तलाश अभियान शुरू किया था।
अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने तलाश दल पर गोलियां चलाईं, जिसका सुरक्षा बलों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। उनके शव मौके से बरामद कर लिए गए हैं।
मुठभेड़ स्थल से हथियार एवं गोला बारूद भी बरामद किया गया है। आतंकवादियों और उनके संगठन की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
