1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Earthquake in Noida

नोएडा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2

Earthquake
नई दिल्ली। नोएडा में बुधवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.2 बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप के ये झटके बुधवार रात 10 बजकर 42 मिनट पर साउथ ईस्ट नोएडा में महसूस किए गए। नोएडा से 19 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में इसका केंद्र बताया जा रहा है।
 
आज ही सुबह भारत-बांग्लादेश सीमा भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 बताई गई थी। भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। भूकंप का केंद्र सोहरा से 82 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में जमीन से 55 किलोमीटर की गहराई में था।
अगला लेख
लद्दाख सीमा पर चीनी सेना 2 किमी और भारतीय सेना 1 किमी पीछे हटी