Last Modified: मुंबई ,
Monday, 7 August 2017 (18:15 IST)
दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में सुधार, अभी भी आईसीयू में : अस्पताल
Publish Date: Mon, 7 Aug 2017 (18:15 IST)Updated Date: Mon, 7 Aug 2017 (18:18 IST)
मुंबई। शरीर में पानी की कमी और गुर्दे की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती अभिनेता दिलीप कुमार की सेहत में सुधार हो रहा है लेकिन नगरानी के लिए उन्हें अभी भी आईसीयू में रखा गया है।
94 वर्षीय कुमार को दो अगस्त को बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लीलावती अस्पताल के वाई-प्रेसिडेंट अजय कुमार पांडेय ने कहा कि उनकी सेहत में सुधार है। वह ठीक हैं। उनका केराटिन स्तर कम हुआ है। वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं, लेकिन आईसीयू में हैं। उम्र के लिहाज से हमने उन्हें निगरानी में रखा है।’’ पांडेय ने कहा कि वे अभी कुछ और दिन अस्पताल में रहेंगे। (भाषा)