सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में Corona के 53 नए मामले, 3 और मरीजों की मौत
- दिल्ली लॉकडाउन में और राहत, जानिए क्या मिली छूट...
- आज दिल्ली पहुंच सकता है मानसून, 2002 में 19 जुलाई को दी थी दस्तक
- दिल्ली में कोरोनावायरस के 76 नए मामले आए, 21 मार्च के बाद 1 दिन में सबसे कम मौत
- बस खरीद मामला : केंद्र द्वारा नियुक्त समिति ने दी केजरीवाल सरकार को क्लीन चिट
दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में खुले गोदाम में लगी भीषण आग
नई दिल्ली। दिल्ली के टिकरीकलां इलाके में रविवार की रात एक खुले गोदाम में भीषण आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि इलाके की पीवीसी मार्केट में आग लगने के बारे में रात करीब 8 बजकर 35 मिनट पर जानकारी मिली।
आग एक खुले इलाके में बने हुए गोदाम में लगी जो काफी बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। अब तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। डीएफएस के निदेशक के मुताबिक आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 40 गाड़ियों के अलावा 200 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
