सम्बंधित जानकारी
- Char Dham Yatra Update: बर्फबारी और बारिश के चलते फिर रोकी गई केदारनाथ यात्रा, हेली सेवाएं भी निलंबित
- क्या आप जानते हैं सोमनाथ मंदिर परिसर में स्थित 'बाण स्तम्भ' के बारे में
- Kedarnath Yatra: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बारिश से कीचड़, यात्रा रोकी, ठंड का प्रकोप बढ़ा
- अमरनाथ यात्रा से पहले आतंकी संगठन ने दी धमकी, कहा- कश्मीर का माहौल खराब किया तो बहेगा खून
- चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह, नहीं थम रहा मौत का भी सिलसिला
चारधाम यात्रा में मौतों का सिलसिला जारी, बुधवार को गई 7 लोगों की जान
देहरादून। केदारनाथ में बुधवार को 4 तीर्थयात्रियों की हार्टअटैक से मौत हो गई। दूसरी तरफ अचानक तबीयत खराब होने के कारण केदारनाथ से 3 तीर्थयात्रियों को विवेकानंद हॉस्पिटल से एयर एम्बुलेंस के जरिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
केदारनाथ धाम में भक्तों की मौत का सिलसिला रुक नहीं रहा। बुधवार को केदार में तबीयत खराब होने से 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि यमुनोत्री में 3 श्रद्धालुओं की जान गई है। बुधवार को केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 38 हो गया है। चारधाम में अब तक कुल 76 लोगों की मौत हो चुकी है।
केदारनाथ धाम में बुधवार को जिन 4 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है, उसमें ऋषि भदौरिया (65) निवासी ग्वालियर मध्यप्रदेश, शंभूदयाल यादव (66) कैंट गुना मध्यप्रदेश, कलाम नाथ भट्ट (60) निवासी उत्तरप्रदेश और चंगदेव जनार्दन शिंदे निवासी कोल्हापुर सिटी महाराष्ट्र का नाम शामिल है।
यमुनोत्री धाम में बुधवार को जिन 3 यात्रियों की मौत हुई, उनमें सिद्दे राजन (57) निवासी धर्मपुरी तमिलनाडु, दिलीप परसंपे निवासी महाराष्ट्र और पारसनाथ यादव निवासी महाराजगंज उत्तरप्रदेश शामिल हैं।
