सम्बंधित जानकारी
- पंजाब के नेताओं ने किया बचाव अर्शदीप सिंह का बचाव, खेलमंत्री ने लगाया फोन (Video)
- Flipkart ने पसारे पैर! अब इस सेक्टर में ले ली एंट्री, जानिए आपको क्या होगा फायदा
- Poco का सस्ता फोन भारत में लॉन्च, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ मिलेगी 5000mAh की बैटरी, जानिए क्या है कीमत
- थरूर बोले, राहुल की यात्रा से 'भारत जोड़ो' और 'कांग्रेस जोड़ो' दोनों लक्ष्य हासिल होने में मिलेगी कामयाबी
- माधुरी दीक्षित के फोटो देख यूजर्स ने कहा, यंग दिखने के चक्कर में चेहरा बिगाड़ लिया
एक ही वाहन में बेरहमी से भरी हुई थीं 25 गायें, दम घुटने से 17 की मौत
बानसूर (राजस्थान)। राजस्थान के अलवर जिले के बानसूर में पुलिस ने गायों से भरे एक ऐसे वाहन को पकड़ा है जिसमें 25 गायें बड़ी ही क्रूरता के साथ भरी हुईं थीं। दम घुटने से इनमें से 17 गायों की मौत हो गई, वहीं ट्रक चालक सुनसान कच्चे रास्ते में गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को रात में सूचना मिली कि एक ट्रक में गायें भरकर बानसूर इलाके की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर दी। इसके बाद मिनी ट्रक का ड्राइवर ट्रक को बहराम का बास गांव के पास शहीद बाबा मंदिर के पास लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया।
इसकी सूचना ग्रामीणों ने ही पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर बानसूर के गिरधारी गौशाला में पहुंचाया गया। जिसमें दम घुटने से 17 गायों की मौत हो चुकी थी, वहीं बाकी गायों को गिरधर गौशाला भिजवाया गया है और इनका इलाज किया जा रहा है।(फ़ाइल चित्र)
