1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Cold wave in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जारी, केलांग में सबसे कम तापमान

Himachal Pradesh
शिमला। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर और कड़ाके की ठंड जारी है। मंगलवार को कुल्लू जिले के मनाली में तापमान शून्य से नीचे 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि जनजाति बहुल लाहौल-स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग में पारा शून्य से नीचे 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।


केलांग राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा। शिमला के मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि किन्नौर जिले का कल्पा अक्सर मनाली से ज्यादा ठंडा रहता है, लेकिन मंगलवार को मनाली में तापमान गिरकर शून्य से नीचे 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कल्पा का तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

उन्होंने कहा कि शिमला के कुफरी में शीतलहर जारी है जबकि चंबा जिले के डलहौजी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। शिमला और पालमपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4 डिग्री और 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
अगला लेख
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए शिवराज, यूजर्स ने बताया आडवाणी पार्ट-2