1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. coast guard saves 7 from Diu

दीव के पास डूबती रही थी नौका, तटरक्षक बलों ने इस तरह बचाई 7 मछुआरों की जान

Diu
नई दिल्ली। दीव के वनकबारा तट के पास एक नाव अचानक डूबने लगी। इसमें 7 मछुआरे सवार थे। घने अंधेरे के बीच भारतीय तटक्षक बल ने अभियान चलाकर 7 मछुआरों की जान बचा ली।
 
मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। मछली पकड़ने की नाव में कुछ खराबी आ गई थी और वह तट के पास समुद्र में फंस गई थी।
 
दीव प्रशासन से सोमवार रात आठ बजे इसकी सूचना मिलने पर तटरक्षक बल ने पोरबंदर से स्वदेश निर्मित ‘उन्नत एवं हल्के हेलीकाप्टर’ को इस बचाव अभियान के लिए तैनात किया और ठंडे मौसम तथा अंधेरे में वनकबारा तट, जो कि पोरबंदर से 175 किलोमीटर दूर स्थित है, वहां पर बचाव कार्य शुरू किया गया।
 
बयान में कहा गया कि घने अंधेरे और समुद्र में पेश आती कठिनाईयों के बावजूद कुशल पायलटों ने एक घंटे में अभियान पूरा किया और सातों मछुआरों को बचा लिया गया।
अगला लेख
उत्तराखंड के केम्प्टी फॉल में अचानक आया सैलाब, बाल-बाल बचे 200 पर्यटक