शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. clash between 2 groups in maharashtra ahmednagar
Written By
Last Modified: बुधवार, 5 अप्रैल 2023 (10:52 IST)

अहमदनगर में 2 समूहों के बीच झड़प, 10 गिरफ्तार

अहमदनगर में 2 समूहों के बीच झड़प, 10 गिरफ्तार - clash between 2 groups in maharashtra ahmednagar
पुणे। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में 2 समूहों के बीच झड़प से तनाव फैल गया। झड़प में शामिल लोगों ने कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया और पथराव किया। हादसे में 4 लोग घायल हो गए।
 
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम दोनों समूहों के बीच यह झड़प एक सोशल मीडिया मंच पर एक ‘स्टेटस’ को लेकर हुई थी। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और इस संबंध में दंगे संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
 
अहमदनगर एमआईडीसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, 'गजराज नगर इलाके में एक मस्जिद के पास से गुजर रहे समूह के एक युवक को एक प्रतिद्वंद्वी समूह के सदस्यों ने कथित तौर पर पीटा, जिसके बाद दोनों समूहों के बीच झड़प शुरू हो गई।'
 
लिस अधीक्षक राकेश ओला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर भरोसा नहीं करने का आग्रह भी किया।
ये भी पढ़ें
163 दिन बाद देश में कोरोना के 4435 नए मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्‍या 23,000 पार