1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. chandigarh bjp office blast grenade attack suspect video
Last Updated : बुधवार, 1 अप्रैल 2026 (20:25 IST)

चंड़ीगढ़ BJP Headquarters के बाहर धमाका, हैंड ग्रेनेड लेकर भागता दिखा संदिग्ध

Chandigarh BJP Headquarters blast
चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर के बाहर हुए धमाके का एक वीडियो सामने आया है।  पुलिस के अनुसार यह वीडियो संदिग्ध हमलावरों का है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ग्रेनेड हाथ में लेकर भाजपा दफ्तर की तरफ फेंका गया जो एक स्कूटी के पास जाकर फटा है।
इसके बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। धमाका इतना तेज था कि ऑफिस के बाहर पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए, जबकि इमारत की दीवारों पर 70 से 80 तक छर्रों जैसे निशान मिले हैं।
घटना के बाद सामने आए एक सीसीटीवी वीडियो में एक संदिग्ध व्यक्ति ग्रेनेड की पिन खोलकर उसे फेंकता और मौके से भागता दिखाई दे रहा है।
घटना के बाद बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीमों ने मौके से सैंपल जुटाए हैं और विस्फोटक के अवशेषों की जांच की जा रही है। पूरे इलाके को सील कर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और शहरभर में नाकाबंदी कर चेकिंग बढ़ा दी गई है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव, 26 अप्रैल को मतदान और 28 को नतीजे, आज से आचार संहिता लागू