सम्बंधित जानकारी
- अब आप 2 स्मार्टफोन पर चला पाएंगे एक ही WhatsApp अकाउंट, आ रहा है नया फीचर Companion mode
- वाट्सऐप को बेचने के बाद अब क्यों पछता रहे तत्कालीन चीफ बिजनेस ऑफिसर नीरज अरोड़ा?
- Whatsapp यूजर्स के लिए खुशखबरी, रिएक्शन फीचर किया रोलआउट
- WhatsApp Reactions Feature : व्हाट्सएप ने पेश किया नया रिएक्शन फीचर, इमोजी के जरिए कर सकेंगे मैसेज पर रिएक्ट, जानिए कैसे कर सकेंगे इस्तेमाल
- Whatsapp का नया फीचर बताएगा कितनी देर में डाउनलोड होगी फाइल
पहली बार WhatsApp पर केस की सुनवाई, विवाह समारोह में बाहर गए थे जज
मद्रास उच्च न्यायालय के इतिहास में पहली बार जज ने किसी मामले की सुनवाई WhatsApp के जरिए की है और वह भी रविवार की छुट्टी पर। दरअसल, जस्टिस रविवार को एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए थे। यही कारण है कि उन्होंने वहीं से मामले की सुनवाई की।
खबरों के अनुसार, जस्टिस जीआर स्वामीनाथन रविवार को एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए नागरकोइल गए थे। उन्होंने वहीं से इस मामले की सुनवाई की। यह मामला धर्मपुरी जिले के एक मंदिर से जुड़ा हुआ है।
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील वी राघवाचारी एक स्थान पर थे और सॉलिसिटर जनरल आर षणमुगसुंदरम शहर में दूसरी जगह से इस सुनवाई में हिस्सा ले रहे थे।
उल्लेखनीय है कि तंजौर के पास पिछले महीने एक मंदिर का रथ शोभायात्रा के दौरान हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गया था। इस हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए थे।
