1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Bus accident in Uttarakhand

उत्तराखंड में बस खाई में गिरी, 13 लोगों की मौत

Bus accident
रानीखेत। अल्मोड़ा के देघाट से रामनगर (नैनीताल) जा रही केमू की बस टोटम में गोलूधार के पास लगभग ढाई सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में 13 यात्रियों के मारे जाने की खबर है। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस सुबह पांच बजे रामनगर के लिए रवाना हुई थी। दुर्घटना सुबह तकरीबन पौने नौ बजे हुई। बताया जाता है कि 12 लोगों की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बस में 25 से ज्यादा लोग सवार थे।

घायलों में से 4 लोगों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है।
अगला लेख
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला, नौ जवान शहीद